विशेष (31/05/2022) 
पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में गांजा सहित 3 गिरफ्तार
पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई गई, इस  दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। कमिश्नरेट पुलिस के सी.आई.ए. स्टाफ-2 की टीम ने नशीले पदार्थों सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि उनसे और पूछताछ हो सके। पकड़े गए तस्करों से 20 किलो 200 ग्राम गांजा पकड़ा गया है। ए.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन निर्मल सिंह एवं सी.आई.ए. स्टाफ 2 के प्रभारी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि, पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेंद्र सिंह राजा, दीपक कुमार साहू एवं वीरो पत्नी राजू के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों  जोकि एक ऑटो में सवार थे, को थाना डिवीजन नंबर 1 के एरिया में से पकड़ा गया है और थाना एक में उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एफ.आई.आर दर्ज की गई है।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की  रिपोर्ट

Copyright @ 2019.