राष्ट्रीय (02/06/2022) 
पर्यावरण संबंधी कानून और पर्यावरण को बचाने के उपाय पर जागरूकता अभियान।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे एवं पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत डी.एल.एस.ए. (पूर्वी व उत्तर पूर्वी) ने आद्या फाउंडेशन व उतरन फाउंडेशन के साथ मिलकर पूर्वी दिल्ली के किराना चौक, दल्लूपुरा क्षेत्र में “पर्यावरण संबंधी कानून और पर्यावरण को बचाने के उपाय” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें डी.एल.एस.ए. द्वारा बेकार वस्तुओं से कुछ रचनात्मक वस्तुएँ बनाने का कार्य दिया गया। इस अवसर पर बच्चों को डी.एल.एस.ए.  द्वारा कुछ रचनात्मक सामग्री भी प्रदान की गयी। बच्चों ने इस सामग्री का उपयोग करके बहुत सुंदर वस्तुएँ जैसे सीडबॉल, गिफ्ट आइटम, गुलदस्ता आदि बनाई।
 इस अवसर पर डी.एल.एस.ए. (पूर्वी) की सचिव साइमा जैन एवं डी.एल.एस.ए. (उत्तर-पूर्वी) के सचिव विनीक जैन ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। लोगों को संबोंधित करते हुए उन्होंने लोगों को पर्यावरण के अनुकूल कार्य करने व इसको बनाये रखने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण संबंधी कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर उतरन फाउंडेशन की रंजना भी मौजूद रहीं।
Copyright @ 2019.