विशेष (06/06/2022) 
जालंधर समेत पंजाब के 5 नगर निगमों में चुनाव के लिए, नई वार्ड बंदी करने के आदेश
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार अब नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सरकार ने आज सूबे के 5 नगर निगमों में नई वार्डबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय निकाय विभाग ने 5 नगर निगम में वार्ड बंदी के आदेश दिए हैं। 
स्थानीय निकाय विभाग की जारी आदेश के मुताबिक नगर निगम जालंधर, नगर निगम लुधियाना, नगर निगम अमृतसर, नगर निगम पटियाला और नगर निगम फगवाड़ा शामिल है। वार्ड बंदी की प्रक्रिया एक हफ्ते में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि, जालंधर नगर निगम हाउस 24 जनवरी 2023 में अपना कार्यकाल पूरा करेगा। उससे पहले ही नई वार्डबंदी जरूरी है क्योंकि शहर का एरिया बढ़ गया है। इसमें कैंट विधानसभा क्षेत्र के 11 गांव के इलाके शामिल हुए हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे परगट सिंह ने कैंट हलके में वार्ड बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा था।  नगर निगम के जानकार बताते हैं कि, वार्ड बंदी के आदेशों से हो गया है कि, नगर निगम चुनाव अपने तय समय पर ही होंगे। स्थानीय निकाय विभाग ने नई वार्ड बंदी के लिए ब्लाक तय किए हैं और यह बताना होगा कि, किस ब्लाक में कितनी आबादी है और इसमें शेड्यूल कास्ट और बैकवर्ड क्लास वर्ग के कितने लोग हैं। निगम को जनसंख्या 2011 के आंकड़े और शहर में नेडा के शामिल होने के बाद बड़ी जनसंख्या की जानकारी भी उपलब्ध करवानी होगी!

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.