विशेष (06/06/2022) 
ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने, उठाया यह खौफनाक कदम
देहात के थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव लल्लियां कलां में महिला ने ससुर परिवार से तंग आकर, जहरीली चीज खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने का समाचार प्राप्त हुआ है। महिला के जहरीली वस्तु खाने के बाद तुरंत उसको जालंधर के सिविल अस्पताल में पारिवारिक सदस्यों की तरफ से दाखिल करवाया गया और इस सम्बन्धित परिवारिक सदस्यों की तरफ से थाना लांबड़ा की पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा के ए.एस.आई. बलजिन्दर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 
जानकारी देते हुए ए.एस.आई. बलजिन्दर सिंह ने बताया कि, इस महिला के साथ उसके ससुराल परिवार के साथ विवाद चल रहा है। इस करके इसने जहरीली वस्तु निगली है। उन्होंने बताया कि, महिला के मौसा के कहने पर महिला के दोनों नाबालिग बेटों को झांसे में लेकर उसके जानवर, सोने के जेवरात और कुछ नकदी लेकर गए थे जिससे वह बहुत परेशान थी। इसी के चलते उक्त महिला ने एस.एस.पी. जालंधर देहाती को भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि, डाक्टरों ने उक्त महिला को अभी अनफिट करार दिया है। उसके बयानों के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.