विशेष (06/06/2022) 
कबड्डी खिलाड़ी संदीप अम्बियां हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, 5 गिरफ्तार
कबड्डी खिलाड़ी संदीप अम्बियां हत्याकांड मामले में जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने उक्त मामले में 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरविंदर फौजी के अलावा गुरुग्राम (हरियाणा) का विकास मल्हे, विकास धौलिया अलवर (राजस्थान), मनजोत कौर संगरूर पंजाब, यादविंदर सिंह पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं, जिसमें 1 डिप्टी हत्याकांड का आरोपी भी शामिल है। इन आरोपियों से पुलिस ने 7 पिस्तौलें भी बरामद की हैं। एस.एस.पी. स्वपन शर्मा जानकारी देते बताया कि, अभी तक इस मामले में 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जिक्रयोग्य है कि, जालंधर में पड़ते मल्लियां खुर्द में 14 मार्च को कबड्डी  टूर्नामेंट के दौरान हमलावरों ने सरेआम कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी और खुद मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर छापेमारी लगातार जारी , इसी के चलते पुलिस ने 5 और आरोपियों को हिरासत में लिया है।  
हिरासत में लिया है।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट


Copyright @ 2019.