विशेष (08/06/2022) 
मोदी के निर्णायक नेतृत्व में देश में 8 साल की भाजपा सरकार ने किया सर्वांगीण विकास: जीवन गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के निर्णायक नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश का सर्वागीन विकास किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने आज  जालंधर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान बातचीत करते हुए कहा कि, देश में मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है उतना पिछले 70 वर्षों के दौरान कांग्रेस सरकार के शासन में कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि , प्रधानमंत्री मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत नेतृत्व में आज भारत सुई से लेकर जहाज तक खुद अपने देश में बनाने लगा है। इतना ही नहीं भारत आज बहुत बड़ा निर्यातक बन चुका है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत विश्व-गुरु तथा विश्व-शक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। ‘अत्याधुनिक युवा भारत’ प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य सपना है, जिसके लिए वो निरंतर अनथक परिश्रम करते हुए प्रयासरत्त हैं।
                जीवन गुप्ता ने मोदी सरकार के 8 साल का कार्यकाल से संबंधित उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि, केंद्र में मोदी सरकार के शासन के बीते 8 वर्ष बेमिसाल रहे है। मोदी सरकार गरीबों, किसानो और दलितों की सरकार है और इनका आर्थिक स्तर उठाने के लिए मोदी सरकार ने 8 सालो में भरसक प्रयास किया है। गांवों में 6 लाख शौचालय का निर्माण, 2.6 करोड़ बिजली के कनेक्शन, गाँवों में 9.5 करोड़ पानी के कनेक्शन, 9.17 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन, गरीबों के लिए एक रुपया प्रति माह में प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना आदि यह सब योजनाए मोदी सरकार के 8 साल में किए गए प्रयासों का परिणाम है। इन वर्गों को मोदी सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता शत-प्रतिशत उन तक पहुंची है। कोरोना काल में 20 लाख करोड़ रूपये का कोविड रिलीफ पैकेज (COVID Relief Package) दिया गया, किसान सम्मान निधि की 11 किश्तों में देश के 10 करोड़ से अधिक किसानो को 21,000 करोड़ से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। उल्लेखनीय है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने कहा था कि, ‘कांग्रेस सरकार के समय केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 1 रूपया में से सिर्फ 10  पैसे ही जनता को मिलते है’। परन्तु मोदी सरकार द्वारा भेजे गए पैसे उपभोगता को शत-प्रतिशत मिलते हैं।
                जीवन गुप्ता ने कहा कि, मोदी सरकार ने जन-धन योजना में 11 मई 2022 तक 78,21, 203 बैंक अकाउंट खोल कर बैंकों को आम आदमी की पहुँच में ला दिया है। इस कारण से गरीब आदमी को बैंक से कर्ज़ लेना भी आसान हो गया है। 31.9 लाख रेहड़ी वालों को कोरोना काल के दौरान कर्ज़ दिए गए , ताकि वो अपना कारोबार कर सके। 35 करोड़ लोगों को मुद्रा योजना में लोन दिए गए। मुद्रा योजना में कर्ज़ लेने वाले में 68 % महिलाएं हैं। कोरोना काल में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाते हुए देश की करीब 135 करोड़ जनता को टीके की 190 करोड़ से ज्यादा पहली, दूसरी एवं बूस्टर डोज़ लगाई गईं। प्रधानमंत्री गरीब कलियांण अन्न योजना के तहत देश में 88 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 करोड़ लोगों को घर दिए जा चुके हैं। 3.28  करोड़ लोगों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज करवाया गया है।
                जीवन गुप्ता ने कहा कि, मोदी सरकार के प्रयासों के कारण ही आज भारत सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ने वाली अर्थ-वयवस्था के देशों की कतार में शामिल हो सका है। संविधान की धारा 370 के  निरस्त होने से जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हुआ और देश की एकता और अखंडता मज़बूत हुई है। आज भारत की सीमाएं ज्यादा सुरक्षित है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान-सम्मान बड़ा है। रूस  और अमेरिका दोनों के साथ सम्बन्ध मधुर है। हालाँकि रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है और भारत, रूस और अमेरिका दोनों देशो के साथ बराबर के सम्बन्ध बनाए हुए है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को जाता है। मोदी सरकार भारत को परम् वैभव तक ले जाने में कृत संकल्प है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा पूर्व मेयर सुनील ज्योति,देहाती नॉर्थ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, जिला देहाती अध्यक्ष सुदर्शन सोबती, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया आदि भी उपस्थित थे।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.