विशेष (08/06/2022) 
भयानक सड़क हादसा: नाके पर खड़े ए.एस.आई. पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, आरोपी काबू
जालंधर-कपूरथला हाईवे पर एक नौजवान ने,  हाईटेक नाका तोड़ कर तेज रफ्तार कार पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. ठाकुर सिंह पर चढ़ा दी। इस हादसे में ए.एस.आई. की बांई टांग और पसलियां टूट गई। ए.एस.आई. को गंभीर घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी अनुसार कपूरथला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइंस सिटी नजदीक नाकाबंदी की हुई थी कि, एक तेज रफ्तार वर्ना कार नाका तोड़ कर एक सरकारी वाहन को टक्कर मारते ए.एस.आई. ठाकुर सिंह को कुचल कर आगे निकल गई।पुलिस की तरफ से इस कार का पीछा किया गया और जालंधर के मंड  इलाके में गाड़ी और गाड़ी चालक को पकड़ लिया गया। इस कार में से इंजेक्शन और कुछ गोलियां भी मिलीं। इस दौरान एस.एस.पी. राजबचन सिंह संधू ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गाड़ी   नशे की, समगलिंग हो रही है, इसलिए नाकाबंदी 
की गई थी। उन्होंने बताया कि, इस सारी घटना की पुष्टि प्रैस कान्फ़्रेंस करके देंगे।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.