विशेष (08/06/2022) 
मानसिक परेशानी के सात बच्चों के पिता ने उठाया खौफनाक कदम, मौत
मक्खन शाह कॉलोनी में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक 7 बच्चों का पिता था, जो जालंधर में लेबर का काम करता था। खुदकुशी करने वाले की पहचान राम शुद्धि पुत्र राम लखन मूल निवासी यू.पी. के रूप में हुई है। 
थाना सात के प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि, देर रात राम शुद्धि ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जैसे ही उन्हें सूचना मिली, तो पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंच गई  पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आसपास पूछताछ करने पर पता लगा कि, राम शुद्धि मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस देर रात मृतक के रिश्तेदारों का इंतजार कर रही थी जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.