विशेष (09/06/2022) 
केजरीवाल एंड कम्पनी की पुरानी आदत है देश के जवानों के शौर्य और राष्ट्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाने की-आदेश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हो रही कार्रवाई से आप नेता बौखला गए हैं। देश की प्रमुख एजेंसियां ईडी और सीबीआई को तोता-मैना कहने वाले आप नेता की तो शुरू से ही आदत है कि वे देश के जवानों के शौर्य और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि , जब भी आप नेताओं पर कार्रवाई होती है तो केजरीवाल के मंत्री,सांसद और विधायक सरकारी एजेंसियों पर सवाल उठाने लगते हैं। सतेंद्र जैन पर जो भी कानूनी कार्रवाई है वह सब कानून के दायरे में हो रही है लेकिन केजरीवाल एंड कम्पनी को ये बातें पच नहीं रही है। क्योंकि उन्हें तो इस बात का डर सता रहा है कि कही कानून का शिकंजा में  वे भी न आ जाये।

आदेश गुप्ता ने कहा कि, दिल्ली के मुख सचिव थप्पड़ मारने का काम केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में होता है लेकिन भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है और देश के कानून और संविधान को मानने वाली पार्टी है। आज जब अपने एक-एक साथी कानून की नजरों में आ रहे हैं, तो आप नेताओ को दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि, आज अगर सतेंद्र जैन दोषी नहीं है तो फिर आम आदमी पार्टी को जरूरत क्यों पड़ रही है रोज-रोज सफाई देने की।

 गुप्ता ने कहा कि, केजरीवाल और उनकी सरकार को अगर देश के कानून पर इतना ही भरोसा है तो  जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने दें। जो दोषी होगा वह सजा पायेगा और निर्दोष होगा वह दोषमुक्त होगा। शोर मचाकर केजरीवाल के चहेतों ने बता दिया है कि वह किस तरह एक भ्रष्टाचारी को छुड़ाने में लगे हुए हैं।
Copyright @ 2019.