विशेष (13/06/2022) 
हॉकी खिलाड़ी की पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, फैली सनसनी
जालंधर कैंट में 29 वर्ष की महिला हरजिन्दर कौर ने पंखे के साथ फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतका सेना की हॉकी टीम के खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह की पत्नी थी और मिलिट्री अस्पताल के पास के इलाके हुसैनीवाला में स्थित सेना के क्वार्टरों में रहती थी। हरजिन्दर कौर को उस के परिवारिक सदस्यों ने मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक इकरार दे दिया, जिसके बाद थाना जालंधर कैंट की पुलिस ने हरजिन्दर कौर का शव अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
एस.एच.ओ. कैंट रजवंत कौर और मामले की जांच कर रही ए.एस.आई. तरसेम कौर ने बताया कि, मृतका के परिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस की तरफ से बनती कानून कार्यवाही कर दी गई है। कहा जा रहा है कि हरजिन्दर कौर ने मानसिक परेशानी कारण यह गलत कदम उठाया है।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.