विशेष (15/06/2022) 
मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, मचा हड़कंप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  के जालंधर पहुंचने से पहले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख मिलने से हड़कंप मच गया। 
दरअसल, शरारती तत्वों द्वारा  बस अड्डे और  देवी तलाब मंदिर के आसपास की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख दिए, जिन्हें देखकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बता दें कि,  बुधवार को केजरीवाल तथा  भगवंत मान  दिल्ली से विशेष विमान से आदमपुर स्थित हवाई अड्डे पर उतरेंगे और वहां से सुबह सीधा जालंधर आएंगे। यहां पहुंचने  के बाद दोनों नेताओं द्वारा पंजाब सरकार की वॉल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना किया जाएगा।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.