विशेष (15/06/2022) 
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी जी से अवैध पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण विरोध को दबाया नहीं जा सकता। -चौ0 अनिल कुमार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, हमारे प्रिय नेता  राहुल गांधी जी को केन्द्र की तानाशाह मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय ई.डी. ने जिस बेबुनियाद मामले में पेशी के आदेश दिए है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में सत्याग्रह करने के निर्णय ने भारतीय जनता पार्टी शासित केन्द्र की मोदी सरकार की जड़ों को हिला कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि, बौखालाई, घबराई भाजपा के दिशा निर्देश पर राजधानी में पुलिस कांग्रेस नेताओं की धरपकड़ कर दिल्ली की जेलों को भर रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के सत्याग्रह के बाद मोदी का भय देश की जनता के सामने उजागर हो गया है, क्योंकि एक दिन पूर्व ही भाजपा सरकार ने कांग्रेस मुख्यालय व ई.डी. कार्यालय पर धारा 144 लगाकर आपातकाल घोषित कर दिया।

 

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, यह अफसोसजनक है कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता  राहुल गांधी जी के समर्थन में लोकतांत्रिक अधिकार के तहत केन्द्र सरकार के तानाशाह निर्णय के खिलाफ जब सड़कों पर शांतिपूर्वक तरीके सत्याग्रह के लिए मार्च करने के लिए एकत्रित होने के कांग्रेस मुख्यालय  पहुंचे, तो पुलिस ने जबरन, बलपूर्वक कांग्रेस नेताओं को बसों में भरकर विभिन्न जेलों में भेजा गया तथा उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि, भयभीत भाजपा सरकार द्वारा पुलिस को कांग्रेस नेताओं को घर पर नजरबंद करने का आदेश देना मोदी शासन के अंत का संकेत हो सकता है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, भाजपा सरकार ने पिछले 2 दिनों से दिल्ली को छावनी में तबदील किया हुआ है और राजधानी के सभी थानों में हजारों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता हिरासत में रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र के सिपाही है और संविधान का रखवाले है, हम न डरेंगे, न झुकेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि, भाजपा चाहे कितनी भी बंदिशें लगा दे, कांग्रेस कार्यकर्ता साहस और संयम के साथ संविधान का दमन करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि, हमारे नेता  राहुल गांधी जी किसी के दवाब में नही आते और देश हित में भाजपा की मोदी सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ बिना किसी भय के आवाज बुलंद करते रहेंगे।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि , पिछले 8 वर्षों से भाजपा की मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों को झुकाने के लिए ई.डी. का दवाब बनाकर नेताओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चाहे कितनी भी प्रताड़ना दे, हम जनहित, देशहित में साधारण व्यक्ति, शोषित, गरीब, दलित, उपेक्षित वर्ग की आवाज बनकर अपने कर्तव्य पर अड़िग है। उन्होंने कहा कि, देश को आजादी दिलाने के लिए गांधी जी ने सत्याग्रह किया और कांग्रेस कार्यकर्ता वर्तमान में  राहुल गांधी जी के साथ सत्याग्रह करके प्रजातंत्र का दमन करने वाली भाजपा की मोदी सरकार को उखाड़ फैकेगी।


दिल्ली कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चैयरमेन  अनिल भारद्वाज पुलिस की बर्बरता, दुर्व्यवहार और मारपीट में बुरी तरह जख्मी हुए है। उन्होंने कहा कि, यह कार्यवाही भाजपा की तानशाह मोदी सरकार की शह पर की जा रही है।  भारद्वाज ने कहा कि, हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का सत्याग्रह रुकने वाला नही है, जिसमें दिल्ली सहित देश भर का कांग्रेस कार्यकर्ता भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा के निर्देश पर पुलिस व्यवहार निंदनीय है हम अपने सत्याग्रह में सत्यमेव जयते के नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता अडिग हैं।

Copyright @ 2019.