विशेष (18/06/2022) 
बड़ा हादसा टला, घर में लगी भीषण आग ने मचाई अफरा-तफरी
मनजिंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी नूरपुर के घर लगभग रात 11.30 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते आसपास के पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की। घर में पड़े 2 सिलेंडरों को लोगों ने बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकाला, जिसके चलते बड़ी घटना  होने से टल गई। पड़ोसियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.