विशेष (18/06/2022) 
कुशीनगर में केंद्र सरकार की, अग्निवीर योजना के खिलाफ प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में  पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लबनिया चौराहे पर करीब सौ की संख्या में पहुंचे युवकों ने, केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार, रक्षामंत्री व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने-बुझाने पर उन्होंने फोरलेन जाम नहीं किया तथा वापस लौट गए।सेना में भर्ती के लिये केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के खिलाफ अन्य स्थानों पर जारी युवाओं के विरोध का असर शुक्रवार को कुशीनगर में भी लबनिया चौराहे पर भी दिखा। करीब सौ की सख्या में युवकों की एक टीम सुबह करीब 11.30 बजे फोरलेन जाम कर प्रदर्शन करने पहुंची थी लेकिन समय से पुलिस फोर्स के पहुंच जाने के बाद , पुलिस ने उनको समझाबुझाकर फोरलेन जाम करने से रोक दिया। आक्रोशित युवाओं ने फोरलेन के किनारे करीब बीस मिनट तक केंद्र सरकार, रक्षामंत्री व प्रधानमंत्री सहित भर्ती योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अग्निवीरों की भर्ती योजना को तत्काल रोकने की मांग की। युवाओं का यह नहीं पता था कि, पहले की भर्ती योजना बंद नहीं की गयी है। पुलिस ने उनको किसी तरह समझा बुझा कर उन्हें वापस करा दिया |

कुशीनगर से ममता तिवारी की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.