विशेष (20/06/2022) 
पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीली गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 100 नशीली गोलियों समेत आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान राजन उर्फ नाजर पुत्र दीपक अरोड़ा निवासी दकोहा के रूप में हुई है। आरोपी को दकोहा पुलिस चौकी के प्रभारी मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने रामा मंडी पुल के नीचे से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रामामंडी में  एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। उससे और पूछताछ करने के लिए उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।

पंजाब से अश्विनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.