विशेष (25/06/2022) 
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार, सी.आई.ए. स्टाफ ने की रेड
जालंधर के अर्बन फेस-2 में सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा छापेमारी की गई। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि, यहां पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है जिसके चलते सी.आई.ए. स्टाफ ने अर्बन अस्टेट इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की है। इस दौरान मौके से पुलिस ने दो लड़कियों और 2 ग्राहकों को  पकड़ा  है। स्पा सेंटर के मालिक के बारे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही केस दर्ज करने के बाद मालिक के बारे खुलासा कर सकती है। बताया जा रहा है कि, स्पा सेंटर काफी लंबे समय से चल रहा था।

पंजाब से  अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.