विशेष (27/06/2022) 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हुए तीन महीनों में ही फेल,गृहक्षेत्र संगरूर के उपचुनाव में हुयी हार -- पुष्पेंदर सिंगल
पहला मौका था जब भाजपा के झंडे और बैनर संगरूर के गांव गांव में लगे और हर एक बूथ पर भाजपा का स्टाल लगा --- पुष्पेंदर सिंगल 


 भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल  ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की , पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने अभी तीन महीने ही हुए है और अब मुख्यमंत्री भगवंत मान का असल इम्तेहान भी हो चूका है उनके ही गृहक्षेत्र संगरूर के उपचुनाव में वो हार चुके है। जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने बताया की, संगरूर लोकसभा के उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान ने जीता। उन्होंने आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को शिकस्त दी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की, आम आदमी पार्टी जिसने अभी विधानसभा चुनाव में 117 में 92 सीटें जीती थीं। आम आदमी पार्टी को संगरूर लोकसभा से उपचुनाव में करारी शिकस्त मिली है। लोकसभा में केजरीवाल की पार्टी शून्य पर आ गयी है, क्योंकि भगवंत मान पंजाब की सत्ता संभालने से पहले आप के इकलौते सांसद थे।   
       भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल ने कहा की, पंजाब में अपने राजनीतिक इतिहास में भाजपा पहली बार संगरूर में लोकसभा का उपचुनाव लड़ रही है भाजपा की तरफ से केवल ढिल्लों मैदान में थे। भाजपा के केवल ढिल्लो को 66,171 वोट मिले। और वो शिरोमणि अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआणा से आगे रहे। 
वहीं चौथे नंबर पर भाजपा के केवल ढिल्लो रहे। पांचवें नंबर पर अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआणा रहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की, भाजपा हार के बावजूद भी इस बात को लेकर खुश है की झूठ बोलने वालों को संगरूर की जनता ने सबक सीखा दिया , भाजपा अध्यक्ष ने कहा की , यह पहला मौका है जब भाजपा के झंडे और बैनर संगरूर के गांव गांव में लगे और हर एक बूथ पर भाजपा का स्टाल लगा।

पंजाब से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.