विशेष (28/06/2022) 
जालंधर के इस कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद, तीसरी मंजिल से गिरे, 1 की मौत
डेविएट में छात्रों के बीच हुए विवाद दौरान 2 छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। इस घटना में 1 छात्र की मौत  हो गई , जबकि एक  छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
बताया जा रहा है कि, दोनों छात्र बी.एस.सी. की पढ़ाई कर रहे है। दरअसल,  देर रात होटल की तीसरी मंजिल में रहने वाले छात्र किशन कुमार यादव और अमन की जन्मदिन की पार्टी को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई की दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और वे लड़ते-लड़ते तीसरी मंजिल पर रेलिंग से नीचे गिर गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल में लाया गया, डॉक्टरों ने छात्र किशन कुमार यादव को मृत घोषित कर  दिया, जबकि अमन अस्पताल में भर्ती है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मे जांच शुरू कर दी है।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.