विशेष (02/07/2022) 
भगवंत मान ने किसानों को आश्वासन देने के बावजूद मूंग न खरीदकर, किसानों के साथ धोखा किया: सरदार सुखबीर सिंह बादल
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार कहा है कि,  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘मूंग’ की सरकारी खरीद का आश्वासन देकर किसानों को धोखा दिया है, क्योंकि यहां मंडी में एक लाख क्विंटल से अधिक मूंग पहुंचने के बावजूद केवल 2400 क्विंटल की खरीद की गई है।

 

अकाली दल अध्यक्ष ने यहां अनाज मंडी का दौरा किया और परेशान किसानों के साथ बातचीत की जिसमें उन्होने बताया कि, मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मूंग का रकबा बढ़ा दिया  कि ,  मूंग को 7275 रूपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, सरकार ने  उनकी उपज को खरीदने के बजाय किसानों को निजी  खरीदारों की दया पर छोड़ दिया गया है क्योंकि सरकार ने यहां मंडी में एक लाख क्विंटल से अधिक पहुंचने के बावजूद   केवल 2400 क्विंटल फसल की खरीद की है।

 

यह कहते हुए कि किसानों को एमएसपी से 2000 रूपये कम पर अपनी फसल बेचनी पड़ी, सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि, किसानों की मदद करने के बजाय मुख्यमंत्री उन्हे और कर्जाइ कर दिया है। उन्होने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा इस तथ्य का विज्ञापन करने के लिए करोड़ों रूपये खर्च करने की भी निंदा की कि, मूंग की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। उन्होने कहा कि, राज्य स्तर पर भी राज्य मूंग की 85फीसदी फसल की खरीद करने में विफल रही है।

 

सरदार बादल ने कहा कि, मूंग के बाद किसान मक्की की फसल बेचने में मुश्किलों का सामना करर हे हैं तथा सरकार किसानों की कोई मदद नही कर रही है।

पंजाब से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.