विशेष (06/07/2022) 
कश्मीर में धारा 370 नहीं है, दो झंडे नहीं हैं तो इसका श्रेय डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता --- यशपाल जनोत्रा
भाजपा के जिला कार्यालय घंटा घर में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल जनोत्रा की अध्यक्षता में जनसंघ के, संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की आज 6 जुलाई को 122 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष परवीन बंसल,प्रवक्ता गुरदीप गोशा, भाजपा पंजाब के माइनोरिटी मोर्चा के अध्यक्ष जॉन मसीह विशेष तौर से शामिल हुए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने डॉ.मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। लुधियाना के सभी 24 मंडलों में लगभग 40-42 स्थानों पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की 122 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जनोत्रा ने कहा कि देश में धर्म केवल राष्ट्रधर्म है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी दो विधान, दो प्रधान एवं दो निशान के विरोधी थे। अगर आज कश्मीर में धारा 370 नहीं है, दो झंडे नहीं हैं तो इसका श्रेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जाता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य दर्जा देने वाले, संविधान के अनुच्छेद 370 के कट्टर आलोचक थे । श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122 वीं जयंती मनाई जा रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही जनसंघ की स्थापना की और आज की भारतीय जनता पार्टी जनसंघ का ही नया रूप है। भाजपा उपाध्यक्ष परवीन बंसल ने कहा की, जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता आशुतोष मुखर्जी एक प्रतिष्ठित वकील थे। उन्होंने 1929 में राजनीति में कदम रखा और बंगाल विधान परिषद के सदस्य बनें। वो देश के पहले उद्योग मंत्री थे लेकिन उन्होंने जल्द ही विरोध के चलते नेहरू सरकार से इस्तीफा दे दिया। भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष ने कहा की उनकी सोच हमेशा एक भारत श्रेष्ठ भारत की रही। 
     इस अवसर पर लुधियाना पूर्वी से भाजपा के उम्मीदवार रहे, जगमोहन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,महेश शर्मा,जिला सचिव नवल जैन,कैलाश चौधरी,संजय गोसाई,सुमन वर्मा,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,एस.सी .मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह,युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप,पार्षद ओम प्रकाश रतड़ा,पूर्व पार्षद इन्दर अग्रवाल,सरबजीत सिंह काका,किरपाल सिंह,भाजपा के सीनियर नेता भोला झा,अजिंदर सिंह आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

पंजाब से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.