विशेष (08/07/2022) 
भाजपा शासित राज्यों में ‘सबका साथ, सबका विकास की राजनीति हो रही है, विपक्ष शाषित राज्य में तुष्टिकरण राजनीति हो रही है – तरुण चुग
तेलंगाना में संपन्न हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रिय कार्यकारिणी बैठक में मीडिया से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मोदी सरकार सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के आठ वर्षो पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। मोदी सरकार की सफल और दूरगामी योजनाओ की सराहना करते हुए, चुग ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना, जल-जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सुरक्षित मातृत्व वंदन योजना जैसे इनिशिएटिव ने भारत में कल्याणकारी शासन व्यवस्था की स्थापना की है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के लगभग 80 करोड़ लोगों तक पिछले दो वर्षों से मुफ्त राशन पहुंचाया जा रहा है।  नरेन्द्र मोदी सरकार इस पर लगभग तीन लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना - इन तीन योजनाओं में लगभग 40 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा कवच दिया गया है। डिजिटल क्रांति पर कहते हुए, राष्टीय महामंत्री ने कहा की , आज भारत डिजिटल क्रांति को नया आयाम दे रहा है। आज दुनिया के डिजिटल ट्रांजेक्शन का 40% हिस्सा भारत से आता है। 2014 के बाद देश में इंटरनेट कनेक्शन में लगभग 231% का इजाफा हुआ है। अब तक लगभग 133 करोड़ आधार कार्ड वितरित किये जा चुके हैं।   देश के आर्थिक विकास दर को दर्शाते हुए चुग ने कहा की, कोरोना की वैश्विक महामारी के दौरान पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई। पूरी दुनिया आज भी कोरोना के विपरीत प्रभाव से उबरने के लिए संघर्षरत है, लेकिन भारत ने इस दौरान अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर 8.4% से अधिक रही है, जबकि दुनिया की औसत आर्थिक विकास दर महज 6% के आसपास है। विगत 8 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के बल पर भारत में गरीबी 22% से घट कर 10% के नीचे चली आई है। अत्यधिक गरीबी की दर भी कोरोना संक्रमण से उत्पन्न संकट के बावजूद 1% से नीचे बनी हुई है। वैश्विक कोरोना महामारी के बाद भी भारत की विकास दर को बताते हुए, राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा 2021-22 में 8.4% रही है जो विश्व में सर्वाधिक है। कोविड की परेशानियों के बावजूद जीएसटी संग्रह डेढ़ लाख करोड़ रुपये से ऊपर रहा। रिटेल ग्रोथ में हम दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। भारी मात्रा में FDI भारत आया है और पिछले वित्तीय वर्ष में हमने 418 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात भी किया है। 100 लाख करोड़ रुपये की पीएम गति शक्ति योजना बुनियादी ढांचे की लास्ट माइल कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करेगा और लोगों के लिए यात्रा के समय को भी कम करेगा। बड़े पैमाने पर क्रियान्वयित की गई इस परियोजना से बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम की सराहना करते हुए चुग ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में रिकॉर्ड समय में वैक्सीन का निर्माण हुआ है और अब तक लगभग 197 करोड़ वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर किये जा चुके हैं। हमने 1.48 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज मुफ्त में देशों को दी है। लगभग 100 देशों को हमने वैक्सीन उपलब्ध कराये हैं। हमारा वैक्सीन सस्ता और टिकाऊ है। हमारे वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम की पूरी दुनिया में सराहना हुई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्टीय स्वास्थ्य नीति का उल्लेख करते हुए चुग ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सत्ता में आने के बाद, देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति - दोनों पर काम हुआ। इसके लिए हजारों-लाखों सुझावों पर अध्ययन-मनन हुआ और आज मैं गौरव के साथ कह सकता हूँ कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति और राष्टीय स्वास्थ्य नीति - दोनों ही नीतियां भारत की मिट्टी को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है जो भारत की जमीन और जड़ों से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भाषा का भी ध्यान रखा गया है और संस्कृत को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये गए हैं। चुग ने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं तो सुरक्षित हुई ही हैं, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी ढाँचे के विकास पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया है। कांग्रेस की सरकार में तो एक रक्षा मंत्री बोलते थे कि हम सीमा पर सड़क बनाएंगे तो पड़ोसी देश नाराज हो जाएगा। आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सही मायनों में स्वतंत्र विदेश नीति का सूत्रपात हुआ है। दुनिया में भारत की बदलती छवि की सराहना करते हुए चुग ने एक समय दुनिया में हमारी छवि एक पिछलग्गू, पिछड़े और भ्रष्ट देश की थी, जबकि आज पूरे विश्व में भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। हाल ही में संपन्न G-7 देशों की बैठक में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। यह विश्व पटल में भारत की बढती साख और  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का भारत को देखने के नजरिये में बदलाव की कहानी को रेखांकित करता है।

ऑपरेशन गंगा के बारे बताते हुए महामंत्री ने विदेशों में रह रहे Indian Diaspora को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बहुआयामी नेतृत्व के कारण एक आवाज मिली है। ये आदरणीय प्रधानमंत्री जी की ही विदेश नीति का परिणाम है कि हम युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने 23,000 छात्रों को सकुशल देश वापस लेकर आ सके। विपक्ष पर तंज कसते हुए चुग ने कहा, जहां एक ओर भारत आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, वहीं विपक्ष का व्यवहार अत्यंत ही गैर-जिम्मेदाराना रहा है। विपक्ष तर्क विहीन थोथी राजनीति कर देश की जनता को गुमराह कर रहा है। विपक्ष ने वैक्सीन और वैक्सीनेशन पर जनता को गुमराह किया। विपक्ष ने कृषि सुधार कानूनों पर जनता को गुमराह किया। सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए चुग ने कहा, विपक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर जनता को गुमराह किया। विपक्ष ने लद्दाख और डोकलाम पर जनता को गुमराह किया। विपक्ष ने राफेल पर जनता को गुमराह किया। देशहित के लिए जरूरी सुधारों अटकाना, लटकाना और भटकाना - यही विपक्ष का उद्देश्य रह गया है। दुर्भाग्य की बात यह है कि, भारतीय जनता पार्टी और आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का विरोध करते-करते विपक्ष अब देश के विरोध पर उतारू हो गया है। चुग ने कहा भाजपा शासित राज्यों में इस बात की प्रतिस्पर्द्धा है कि गरीबों के सबसे अधिक मकान किसने बनाए हैं, ग्राम विकास में कौन सबसे आगे है, सड़कें किसने अधिक बनाई है, गरीबों तक राशन किसने अधिक पहुंचाया है, मेडिकल कॉलेज किसने अधिक खोले हैं, सबसे अधिक वैक्सीन किसने लगाई है, सबसे अधिक शौचालय किसने बनाए हैं। जबकि, विपक्ष द्वारा शासित राज्यों में इस बात की प्रतिस्पर्धा है कि तुष्टिकरण की राजनीति में कौन आगे है, गरीबों का राशन लूटने में कौन सबसे अधिक आगे है, भ्रष्टाचार में कौन सबसे आगे है और परिवारवाद की राजनीति में कौन सबसे आगे है।


पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट 
Copyright @ 2019.