विशेष (09/07/2022) 
सीवरेज सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी द्वारा लगाए गए धरने का समर्थन -- पुष्पेंदर सिंगल
पंजाब सरकार के कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने के झूठे वादों के खिलाफ़ डा.डी.पी.खोसला के नेतृत्व में सीवरेज सफाई कर्मचारी संघर्ष कमेटी (रजि) द्वारा लगाए गए धरने पर उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े रहने का आश्वासन देते हुए, जिला भाजपा के ज़िला अध्यक्ष पुष्पेंदर सिंगल व समूह भाजपा पार्षदों और भाजपा लुधियाना के जिला पदाधिकारी नगर निगम जोन- ए के बहार धरना पर्दर्शन में हिस्सा लिया, इस मौके पर पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी विशेष तौर से धरना पर्दर्शन में शामिल हुए । भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की, पंजाब सरकार को जल्द से जल्द कच्चे मुलाजिमों को पक्के करने चाहिए, नहीं तो यह संघर्ष और तेज होता चला जाएगा। जिसका कोई फायदा नहीं होगा। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,महेश शर्मा,महामंत्री राम गुप्ता,पार्षद दलकी नेता सुनीता शर्मा,पार्षद सोनिया शर्मा,पार्षद ऐनी सिक्का,पार्षद यशपाल चौधरी,जिला सचिव नवल जैन,सुरिंदर बाली,नरिंदर सिंह मलहि,नीरज वर्मा,राजीव कालड़ा,चन्दन गुप्ता,मंडल प्रधानों में जसदेव तिवारी,सुरेश गर्ग,रोहित सिक्का,विजय खटक जिला उपाध्यक्ष भाजपा एस सी मोर्चा ने इस संघर्ष को अपना पूर्ण समर्थन दिया |

पंजाब से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.