विशेष (20/07/2022) 
सप्लाई देने जा रहा नशा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, हेरोइन सहित गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने एक नशा तस्कर को काबू किया है, जो हेरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने उक्त आरोपी से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ट्रांसपोर्ट नगर से थाना 8 की पुलिस ने 15 ग्राम हैरोइन सहित राज कुमार निवासी अशोक विहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पैदल ही हैरोइन की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी से उसका मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिससे लोकल लिंक खंगाले जा रहे है, ताकि अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसा जा सके और यह पता लगाया जा सके कि, यह हेरोइन कहां से लाया था और किसे सप्लाई देने जा रहा था।

पंजाब से अश्विनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.