स्वास्थ्य (22/07/2022) 
के.एम.वी. की छात्राओं ने बनारसी दास चैरिटेबल स्कूल की, छात्राओं को गणित के मूल सिद्धांतों से अवगत कराया
भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा बनारसी दास चैरिटेबल स्कूल, ट्रांसपोर्ट नगर, जालंधर में सोशल आउटरीच गतिविधि आयोजित कि गई। इस कार्यक्रम का आयोजन पी. जी. डिपार्टमेंट ओफ़ मैथेमैटिक्स द्वारा किया गया। इसके तहत मास्टर ऑफ साइंस (मैथेमैटिक्स) सेमेस्टर 2 और 4 और बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) गणित सेमेस्टर -4 के छात्राओं ने तीन प्राध्यापकों- श्रीमती आनंद प्रभा, डॉ मोनिका और  किरणदीप कौर के साथ भाग लिया। यह एक दिवसीय ग्रूमिंग कैंप था जहां एलकेजी से छठी तक के छात्रों को गणित की मूल बातें जैसे-  जोड़, घटाव, गुणा और संख्या प्रणाली सिखाई गयी। 1 से 100 तक की संख्याओं का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न चार्ट, गुणन सारणी, भारतीय स्थानीय मूल्य प्रणाली, अंतर्राष्ट्रीय स्थानीय मूल्य प्रणाली और विभिन्न गणितीय आंकड़े स्कूल की कक्षाओं में प्रदर्शित किए गए। डॉ. मोनिका ने भारतीय स्थानीय मूल्य प्रणाली और अंतर्राष्ट्रीय स्थानीय मूल्य प्रणाली पर प्रकाश डाला।  किरण ने गणितीय किट के माध्यम से विभिन्न गणितीय आकृतियों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा एम.एस.सी. और बी.एस.सी. के विद्यार्थियों ने आयत, त्रिकोण, सिलेंडर, शंकु आदि के आकार में सीड़ बॉल्ज़ तैयार किए और एसके साथ ही उन्होंने जीवन के अस्तित्व के लिए पौधे लगाने के महत्व के बारे में छात्रों को शिक्षित करने के लिए स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाए। गणित विभाग की मैडम आनंद प्रभा ने बच्चों में स्वच्छता की आदतों को विकसित करने के लिए भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) गणित सेमेस्टर -4 के छात्र महरुख खुर्शीद, निमांशी, हिमानी और हरप्रीत कौर ने जरूरतमंद छात्रों को नोटबुक, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर और खाने का सामान वितरित किया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि, इस तरह की गतिविधियों से छात्राओं में साझा करने और देखभाल करने की आदत पैदा होती है। इसके साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए श्रीमती वीना दीपक, हैड, पी.जी. डिपार्टमेंट ओफ़ मैथेमैटिक्स और मैथेमैटिक्स विभाग के समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.