विशेष (01/08/2022) 
मलेरकोटला से आप पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
मलेरकोटला में एक बड़ा हादसा होते-होते आम आदमी पार्टी के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई,  घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है।  घटना सुबह करीब 8 बजे हुई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 18 के पार्षद अकबर भोली की दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह जिम जा रहे थे,  घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है,उल्लेखनीय है कि 3 साल पहले पार्षद अकबर भोली के बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी |

पंजाब से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.