विशेष (09/08/2022) 
एनएसएस के आर मंगलम यूनिवर्सिटी द्वारा “हर घर तिरंगे” प्रभात फेरी का सफल आयोजन सम्पन्न
घर-घर में तिरंगा हम लहरायेंगे, आजादी का अमृत महोत्सव शान से मनाएंगे|आन देश की शान देश की देश की हम संतान हैं तीन रंगों से रंग तिरंगा अपनी ये पहचान हैं| वो जिंदगी ही क्या जिसमे देशभक्ति ना होऔर वो मौत ही क्या जो तिरंगे में लिपटी ना हो| ऐसे नारों से सोहना का  घमरोज गांव  गूंज उठा जब हर घर तिरंगे” के एक भाग के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना  (  एनएसएस ) के छात्र एवं छात्राओं एवं गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घमरोज की छात्राओं के साथ   ने   "हर घर तिरंगा प्रभात फेरी" का आयोजन रजिस्ट्रार (के आर मंगलम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम), डॉ. तानिया गुप्ता (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ. चंद्र मोहन (एनएसएस समन्वयक) एवं स्कूल प्रिंसिपल के कुशल मार्गदर्शन में किया  प्रतिभागिओं ने ग्रामवासिओं को बताया कि हर घर तिरंगा ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के तत्वावधान में एक अभियान है, जिसे भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम, भारत माता की जय, हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा जैसे नारे लगाकर की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ रजिस्ट्रार (के आर मंगलम विश्वविद्यालय, गुरुग्राम), डॉ. तानिया गुप्ता (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ. चंद्र मोहन (एनएसएस समन्वयक) द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। सबसे पहले एनएसएस स्वयंसेवकों ने संकाय सदस्यों के साथ हाथों में बैनर और झंडे लेकर परिसर में मार्च निकाला। फिर छात्रों ने घमरोज गांव का दौरा किया जहां उन्होंने गांव के लोगों में हर घर तिरंगा के बारे में जागरूकता फैलाई, झंडे बांटे और सरकार के स्कूली छात्राओं  के साथ रैली निकाली।रैली का इतना प्रभाव था कि ग्रामवासिओं का काफिला भी इस जन जागरूकता का हिस्सा बन गया 
  विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
Copyright @ 2019.