विशेष (10/08/2022) 
आस एन एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
आस एन एसोसिएशन फॉर सोशल वेलफेयर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  चित्रकला प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम आईटीओ में स्थित राष्ट्रीय बाल भवन में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना और विशेष अतिथि वीर संध्या अर्जुन के समाचार संपादक विजय शर्मा शामिल हुए, जिसमें काफी बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया तथा कुछ बच्चों को  विजय शर्मा और राजीव निशाना द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने कहा कि, बच्चे आप लोग हिंदू-  मुस्लिम  के बहकावे में ना आए, आप लोग अपने मां बाप और गुरु जन  की बात माने, अगर आप लोगों को आईएएस - आईपीएस बनना है तो अभी से ही मन लगाकर पढ़ाई करें, आप ही राष्ट्र के भविष्य हैं, वीर संध्या अर्जुन के समाचार संपादक विजय शर्मा ने कहा कि, आजादी को अमृत महोत्सव में आप लोगों ने यहां पर आकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन बच्चों को पुरस्कार  नहीं मिला वह भी खूब मेहनत करें जिससे वह अगली बार पुरस्कृत हो सके | यह संस्था विगत 18 वर्षों से सरकारी और निजी विद्यालय के दिव्यांग और निर्धन बच्चों को आवश्यकता की वस्तुओं की सहायता करती है |

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.