विशेष (10/08/2022) 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत कड़कड़डूमा कोर्ट में किया, गया विशेष कार्यक्रम
सोमवार को पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट  के कांफ्रेंस हॉल में, हर घर तिरंगा अभियान के तहत,  पूर्वी विशेष कार्यक्रम किया गया, जिसमें 1200 से अधिक लोगों को तिरंगा झंडा दिया गया, जिससे वह अपने घर पर ले जाकर तिरंगा झंडा फहरा सके , इस कार्यक्रम में न्यायाधीशों और कड़कड़डूमा कोर्ट के कर्मचारियों को तिरंगा झंडा प्रदान किया गया, पूर्वी दिल्ली की DLSA की सचिव साइमा  जैन ने कहा कि, हमने सभी लोगों को  तिरंगा झंडा इसलिए दीया की, सभी लोग 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर ले जाकर तिरंगा झंडा फहरा सकें , ताकि हम राष्ट्र निर्माण के कार्य को पूरा करें , सत्र न्यायाधीश दीपक जगोत्रा ने कहा कि, हर भारतवासी को अपने आजादी पर गर्व है हर भारतवासी हर घर तिरंगा अभियान के तहत  अपने घर पर  तिरंगा झंडा फहराए, जिससे दुनिया देखें कि भारतवासी अपनी आजादी को किस तरह गर्व से मनाते हैं, इस आजादी को हर घर हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाए |

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.