विशेष (18/08/2022) 
निगम के अधिकारियों ने मनाया आज़ादी का 75 वां अमृत महोत्सव
सिविल लाइन्स क्षेत्र के पीपलथला गावं वार्ड -17 में बादली की सराय संरक्षित स्मारक पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया जहाँ सिविल लाइन्स क्षेत्र की उपायुक्त डा. एंजल भाटी चौहान द्वारा ध्वजारोहण किया गया | जिसमें वृद्ध 86 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक हुकुम चन्द्र शर्मा ‘ गावं पीपल थला के सुखवीर सिंह , रणवीर मान , जगदीश शर्मा , प्रदीप मान , धरमवीर सिंह ,प्रो. रामकिशन जी के साथ- साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम में सिविललाइन्स क्षेत्र के निगम विद्यालयों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने मन मोहक राष्ट्रभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया एवं समूचे वातावरण को देश प्रेम के रंग से सरावोर कर दिया अध्यापिकाओं की प्रस्तुति को सभी ने जम कर सराहा | समारोह को संवोधित करते हुए उपायुक्त  ने सभी से आग्रह किया कि सभी हर घर तिरगा अभियान के अंतर्गत अपने घरों पर राष्ट्रध्वज अवश्य लगायें और देश को विश्व में प्रथम स्थान पर लाने के लिए अपना – अपना सम्पूर्ण योगदान करें | उन्होंने कहा यधपि हमारा देश अपने समकालीन स्वतंत्रतता पाने वाले कई देशों से तुलनात्मक रूप में आगे है फिर भी हमे उसे और आगे ले जाना है हम अपने प्रत्येक नागरिक में देश प्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रवल करें और उसे ऊंचाई पर पंहुचाने के लिए प्रेरित करें | यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि अपने राष्ट्रीय स्मारकों का संरक्षण करें तथा उद्देश्य परक शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों का संवर्धन करने के लिए आगामी पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत बने क्योंकि अगली पीढ़ी ही देश का भविष्य है | समारोह में दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों के पूर्व छात्र/छात्रा के प्रमुख रहे अधिकारीगण ने सहभागिता की | जिसमें नीलम कुमारी सहायक निदेशक शिक्षा सिविल लाइन्स क्षेत्र’ ,डा. रामकिशन प्रोफेसर पवन श्रीवास्तव ‘ मशहूर गायक मनोज शर्मा आदि उल्लेखनिय हैं| दिल्ली नगर निगम सिविल लाइन्स क्षेत्र’ के प्रमुख अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण के साथ- साथ स्थनीय नागरिक व श्री सुरेद्र सिंह , राष्ट्रीय पुरस्कार प्रप्त निगम शिक्षक प्रधानाचार्या सुनीता मदान शिक्षा मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्रतिनिधि गण की उपस्थिति ने समारोह को विशिष्टता प्रदान की | राष्ट्रध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल एवं कुशलता पूर्वक संचालन शिवपाल सिंह चौहान शिक्षाविभाग ने किया जिसकी सभी अतिथियों एवं सहयोगियों ने भूरि -भूरि प्रशंसा की |
विजय गौड़  ब्यूरो चीफ़ चीफ की विशेष रिपोर्ट 
Copyright @ 2019.