विशेष (21/08/2022) 
श्रीकांत त्यागी के बचाव में, त्यागी समाज ने महापंचायत की
कुछ दिन पहले नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी के मामले में, श्रीकांत त्यागी के बचाव में, त्यागी समाज ने महापंचायत की, फिलहाल श्रीकांत त्यागी अभी जेल में है, महापंचायत को देखते हुए  पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की गई, त्यागी समाज  से बहुत  बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, त्यागी समाज ने कहा कि, जिस तरह से इस मामले का राजनीतिकरण किया गया और उनके परिवार वालों को परेशान किया गया वह गलत है, त्यागी समाज के कुछ लोगों ने कहा कि, जिस तरह से श्रीकांत त्यागी पर ₹25000 का इनाम रखा गया और  उन पर गुंडा एक्ट लगाया गया और बहुत सारी धाराएं लगाई गई, वह गलत है | श्रीकांत त्यागी पक्ष के लोगों ने कहा कि, श्रीकांत त्यागी पर लगा गुंडा एक्ट हटना चाहिए  और  उन्होंने  सांसद महेश शर्मा की निंदा की  और छह युवक श्रीकांत त्यागी घर पर खाना देने गए थे उन लोगों को भी पकड़ लिया गया और उन पर केस दर्ज किया  गया, इसे  बिना शर्त हटाया जाना जाए |

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.