विशेष (22/08/2022) 
65,000 से ज्यादा आंख के ऑपरेशन पर इम्वा अवार्ड 2022 से हरिता गुप्ता हुई सम्मानित।
इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा इम्वा अवॉर्ड 2022 का आयोजन किया गया। जिसमे लोक कल्याण समिति की महासचिव हरिता गुप्ता को सम्मानित किया गया यह सम्मान एनडीएमसी वाइस चेयरमैन सतीश उपाध्याय व न्यायधीश अनिल यादव और इम्वा अध्यक्ष राजीव निशाना, विजय शर्मा तथा सुनील बाल्यान  ने दिया।
 पिछले 70 साल में लोक कल्याण समिति द्वारा 65000 से ज्यादा मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। लोक कल्याण समिति का गठन 1952 में कल्याण सिंह गुप्ता और उनके 12 सहयोगियों ने एक एक रुपए इकट्ठा करके ₹12 से इस संस्था का निर्माण किया था और तभी से नेत्र देखभाल शिविर और मोतियाबिंद हटाने की सर्जरी शिविर पूरे वर्ष आयोजित किए जाते हैं। लोक कल्याण समिति द्वारा मीडिया कर्मियों और उनके परिवार के लिए भी कई बार शिविर लगाया गया है। 
लोक कल्याण समिति द्वारा गरीब बच्चों को कोविड-19 के दौरान टेब भी निशुल्क बांटे गए, जिससे गरीब बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो।
Copyright @ 2019.