विशेष (29/08/2022)
हर वर्ग के लोगो को कानूनी जानकारी होना जरूरी : न्यायाधीश भारत पराशर सदस्य सचिव राज्य प्राधिकरण
( विजय गौड़ ब्यूरो चीफ ) दिल्ली राज्य विधिक सेवाएँ प्राधिकरण( डीएसएलएसए ) के तत्वाधान में जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण (पूर्वी) ने जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण (उत्तर-पूर्वी) एवं जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण (शाहदरा) के साथ संयुक्त रूप से ए.एस.अन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मयूर विहार के सहयोग से “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर विद्यालय परिसर में 29.8.2022 को खेल प्रतियोगिताओ एवं कानूनी जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया l इस कार्यक्रम में राज्य विधिक सेवाएँ प्राधिकरण के सदस्य सचिव भरत पराशर,विशेष सचिव सुशांत चंगोत्रा, अतिरिक्त सचिव सुमित आनंद एवं तीनों जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण सचिव साइमा जैन, विनिक जैन और प्रनत कुमार जोशी व अन्य गणमान्य लोगो ने शिरकत की l रस्साकशी प्रतियोगिता में अतिथि गण ने भी भाग लिया l खेल प्रतियोगिता के बाद जीतने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया l उसके बाद मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को “बच्चों से संबंधित कानून एवं विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली सेवाओ” के बारे में संबोधित किया l अपने संबोधन में मुख्य अतिथि न्यायाधीश भारत पराशर सदस्य सचिव राज्य प्राधिकरण ने कहा कि खेल जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं l मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत जरुरी हैं l विधिक सेवाओं के बारे में उन्होने कहा कि आज हर वर्ग के लोंगो को कानूनी जानकारी होना जरूरी है ताकि वे अपने अधिकारों को सुनिश्चित कर सकें l उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता पा सकने वाली श्रेणियों के बारे में सबको बताया ल राज्य प्राधिकरण के विशेष सचिव ने सभी लोंगो को मुफ्त कानूनी सहायता हेल्पलाइन नम्बर 1516 के बारें में बताया l कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वर्णिमा लूथरा और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया l दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट |
Copyright @ 2019.