विशेष (13/09/2022) 
आप पार्टी के कोर्ट द्वारा दोषी 2 विधायको को निलंबित करने की मांग की: आदेश गुप्ता
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों को दोषी करार दिया है जिसको लेकर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दोनों विधायकों को आम आदमी पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है,  आदेश गुप्ता ने कहा कि, आज  आम आदमी पार्टी एक गुंडा पार्टी,   भ्रष्ट पार्टी बन गई है, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों के ऊपर भी केस चल रहे हैं इनका सफर स्वराज से शुरू हुआ था स्वराज से चलकर भ्रष्टाचार पर आए, यह आम आदमी पार्टी का काम करने का तरीका बन गया है, इनके एक मंत्री रिश्वत लेते हुए पंजाब की जेल में बंद है तथा आम आदमी पार्टी के विधायकों और अरविंद केजरीवाल पर भी केस चल रहे हैं,  आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठे लोग झूठी पसंद, घटिया लोग घटिया पसंद, भ्रष्टाचारी लोग भ्रष्टाचारी पसंद आज झूठ और भ्रष्टाचार का पर्याय है यानि अरविंद केजरीवाल हैं, अरविंद केजरीवाल कहते थे कि हम ऑटो में चलने वाले आदमी हैं लेकिन वही   आदमी आज चार्टर्ड प्लेन में चल रहे हैं | आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दो विधायक दोषी साबित हुए हैं उन्हें आम आदमी पार्टी बर्खास्त करें और उन्हें विधायक पद  से हटाए, इससे पहले भी इनके विधायकों पर गंभीर आरोप लगे हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी से नहीं निकाला, आम आदमी पार्टी गुंडों को संरक्षण देने वाली पार्टी है आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाली पार्टी है |

दिल्ली से  दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.