विशेष (17/09/2022) 
देर शाम लुटेरों ने पैट्रोल पंप को बनाया निशाना, उड़ाए लाखों
शहर में देर रात लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, गोविंद सिंह एवेंन्यु के पास एक पेट्रोल पंप से करीब 8 लाख  रुपए लूट लुटेरे फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना रामामंडी की पुलिस पहुंची है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के थाना रामामंडी इलाके में गुरु गोविन्द सिंह एवेंन्यु में एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंम्प से करीब 8 लाख की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.