विशेष (17/09/2022) 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, दिल्ली भाजपा चलाएगी जनसम्पर्क अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के  अवसर पर करोल बाग में स्थित  राज वाटिका में दिल्ली प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, बस्ती जनसम्पर्क अभियान  का शुभारंभ का कार्यक्रम किया गया,   यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 26 नवंबर तक चलेगा |  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि,  इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री  दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा  लाल सिंह आर्या, संसदीय बोर्ड के सदस्य  सत्यनारायण जटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र गोठवाल सहित प्रदेश एवं मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और पार्टी का हर कार्यक्रम आम और गरीब आदमी के उत्थान के लिए है और इस काम को पूर्ण करने में भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को जीजान से जुट जाना चाहिए। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आज जन्मदिवस के अवसर पर आज उन्हें बधाई देते हुए, नड्डा ने बस्ती संपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि, भाजपा के इस देशव्यापी संपर्क अभियान को जनांदोलन बनाकर हमें जनसेवा का काम करना है। इस अभियान के तहत देशभर में 75 हजार अनुसूचित जाति की बस्तियों को में भाजपा कार्यकर्ता संपर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनता और सरकार के बीच सेतू का कार्य करना होगा और जहां भी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू हुई है वहां आने वाली कमियों को दूर करना होगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सभी योजनाओं को और सशक्त बनाने के लिए यह जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं।

 जे पी नड्डा ने कहा कि आयुष्मान, आवास  योजना, गैस चुल्हा, किसान योजनाएं जैसी सभी योजनाएं वास्तव में सबसे निचले वर्ग के लोगों को सशक्त बना रही है और यही प्रधानमंत्री की योजनाओं का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सोच समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे शख्स को सशक्त बनाने की है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बात का निर्दश भी दिया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाएं कहां लागू हुई है और कहां नहीं, इस बात की जानकारी जुटाकर उसकी जानकारी जुटाएं और जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचा है उन्हें भी इसका लाभ पहुंचे।

 जे पी नड्डा ने कहा कि 70 वर्षों में जो योजनाएं जनता तक नहीं पहुंची थी वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तक पहुच चुकी है। शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना से निपटने में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से सबकी जान और जहां बचाने का काम किया है, उसका पूरा विश्व प्रशंसा कर रहा है। कोरोना काल में सभी विपक्षी पार्टियां लुप्त हो गई और उनके नेता गायब हो गए लेकिन भाजपा के नेता अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने का काम किया।

 नड्डा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज करोड़ों लोगों को मिल रहा है और भारत विश्व के विकास पर अग्रसर है। 70 वर्षों में काम नहीं हुए क्योंकि कुर्सी पर गलत लोग बैठे थे। नड्डा ने विश्वास जताया कि यह जनसंपर्क अभियान जनांदोलन के रुप में लेगा जिससे अंततः देश का भला होगा।

 दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, इस जनसंपर्क अभियान के तहत दिल्ली के लगभग 2500 अनुसूचित जाति बस्तियों से जनसंपर्क किया जाएगा। उन्होंने आशा भी जताई कि, दिल्ली इस अभियान में देश भर में पहले स्थान पर रहेगी और इस तरह जनकल्याण की सभी सरकारी योजनाओं की जनता तक जानकारी पहुंचाने और उन्हें लागू करने काम किया जाएगा।

दिल्ली से दिलीप शर्मा की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.