विशेष (18/09/2022) 
तेजधार हथियारों से लैस 2 दर्जन हमलावरों के, साथ खूनी झड़प
फिल्लौर के गांव गढ़ा में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं घरेलू सामान की तोड़फोड़ भी की गई। इस संबंध में सुरिंदर कौर और राम लुभाया ने बताया कि उनके घरों में तेजधार हथियारों से लैस करीब दो दर्जन हमलावरों ने उनके घर आकर मारपीट की। इसमें सुरिंदर कौर घायल हो गई और उसे इलाज के लिए फिल्लौर के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। पंजाब केसरी को जानकारी देते राम लुभाया ने बताया कि रात में करीब 20/25 युवकों ने उनके गांव गढ़ा में आए। उनके लड़के बाहर सड़क पर खड़े होकर गोलगप्पे खा रहे थे। जब उन्होंने आरोपियों को मोटरसाइकिल साइड पर करने के लिए कहा तो उन्होंने और लड़कों को बुलाकर घरों पर हमला कर दिया।  वहीं दूसरी ओर हरमन और अनमोल जो फिल्लौर सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। जब पंजाब केसरी ने उनसे बात की तो अनमोल ने बताया कि एक-दो हफ्ते पहले भी पहले पक्ष के साथ एक छोटी-सी बात को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। हो गया। वे खुद को ही चोट पहुंचाकर अस्पताल में भर्ती हो गए। अनमोल ने कहा कि उन्होंने कोई तोड़फोड़ भी नहीं की है। जब गांव गढ़ा में सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की गई तो तेजधार हथियारों से लैस कई युवक राम लुभाया के घर में घुस गए। कैमरों में वे तोड़फोड़ करने के बाद भागते दिखाई दिए। 
इस घटना के बारे में जब फिल्लौर थाना के प्रमुख एस.एच.ओ. सुरिंदर कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर ली गई है। जिन्होंने भी तोड़फोड़ की है उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright @ 2019.