विशेष (11/03/2023) 
डीएसएलएसए की प्रमुख भागीदारी के साथ भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता में डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब ने जीती रनिंग ट्रॉफी
डीएसएलएसए की प्रमुख भागीदारी के साथ  भागीदारी जन सहयोग समिति और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) दिल्ली स्टेट सेंटर ने ह्यूमन फाउंडेशन और एंथ्रोपोस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से सुप्रसिद्ध समाजसेवी बिजेंद्र नाथ सिन्हा रनिंग ट्रॉफी इंग्लिश माध्यम  वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय था "महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हुई हिंसा का कारण कानूनी कमजोरी नहीं अपितु सामाजिक चेतना का अभाव है  

प्रतियोगिता में समाचार वार्ता और मदरलैंड वॉइस दैनिक समाचार पत्र कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर थे. प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में सदस्य थे एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन दलीप बंदोपाध्याय , पूर्व महानिदेशक दूरदर्शन एवं पूर्व सीइओ प्रसार भारती मयंक अग्रवाल एवं असोसिएट प्रोफेसर 
चंद्र कांता माथुर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी वीमेन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी 

  प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब के छात्र गुरजोत सिंह एवं अरुण शर्मा को संयुक्त रूप से दिया गया  , दूसरा पुरस्कार विप्स नई दिल्ली से साक्षी एवं तीसरा पुरस्कार स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी के परमजीत हूडा ने  जीत कर अपने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया  

 निर्णायकों के अनुसार प्रतियोगियों में कड़ा मुकाबला था जिसमें सुप्रसिद्ध समाजसेवी बिजेंद्र नाथ सिन्हा रनिंग ट्रॉफी डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब  ने जीती

 संजय सिंह आईपीएस विशेष आयुक्त पुलिस दिल्ली  ने कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए अपने प्रेरणापूर्ण भाषण
 के माध्यम से देश में एवं अपने आसपास रचनात्मक परिवर्तन लाने की अपील की 

 भागीदारी जन सहयोग समिति के महासचिव विजय गौड़ एवं मदरलैंड वॉइस के ब्यूरो चीफ ने महिलाओं पर बद्गते आत्ताचार के खिलाफ चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया उन्होंने राजीव गाँधी यूनिवर्सिटी अरुणाचल प्रदेश  के वाईस चांसलर साकेत कुशवाहा , दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी दिल्ली  के वाईस चांसलर प्रोफ़ेसर धनञ्जय जोशी एवं डीएवी यूनिवर्सिटी पंजाब के वाईस चांसलर प्रोफेसर मनोज द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मदरलैंड एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया 
 
मंच का संचालन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष भारत भूषण ने किया 

Copyright @ 2019.