विशेष (14/06/2023) 
डीएनडी फ्लाईओवर पर एक शख्स ने यमुना में लगाई छलांग
दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर पर एक शख्स ने यमुना पुल पर खड़े होकर जोड़े हाथ, फिर यमुना नदी में युवक ने लगा दी छलांग

दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर पर एक शक्स ने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली ।
 दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि आज दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन में डीएनडी फ्लाईओवर से यमुना नदी में एक शख्स के छलांग लगाने की सूचना मिली।

 पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, तुरंत इंवेस्टिगेशन ऑफिस घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पुल पर DL 9S BP 6693 नंबर की मोटरसाइकिल मिली। यह बाइक राजू कुमार पिता भागनारायण के नाम पर रजिस्टर्ड है। जो द्वारका के भारत नगर ककरोला का रहने वाला है। पुलिस को कॉल करने वाले आरिफ ने बताया कि वह नदी में मछली पकड़ रहा था। तभी एक शख्स ने डीएनडी फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
यमुना नदी से एक अज्ञात शख्स की बॉडी को रिकवर किया गया है और डेड बॉडी के पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। द्वारका सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के बीट स्टाफ हेड कंस्टेबल राकेश मीना ने बताया कि जिस नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है, उसका पता अभी तक नहीं लगा है। फिलहाल, पुलिस ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत जांच शुरू कर दी है।
Copyright @ 2019.