विशेष (23/08/2023) 
वी डी आई टी ( वरुण ढाका) में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
वी डी आई टी ( वरुण ढाका) इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कृष्ण विहार, नई दिल्ली 110086 में तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य  में पोस्टर  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डीएलएड ,बी एड  प्रथम एवं द्वितीय वर्ष  के सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर और हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाएं। प्रतियोगिता समापन पर विद्यार्थियों को प्रथम ,द्वितीय एवं  तृतीय श्रेणी के पुरस्कार वितरित किए गए। सभी विद्यार्थियों के मुख मंडल पर प्रसन्नता की आभा की  झलक रही थी। विद्यार्थियों ने पूर्व निश्चित विषयों जैसे मोबाइल फोन की लत व्यायाम का महत्व आदि पर पोस्टरो  के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए।
Copyright @ 2019.