विशेष (27/08/2023) 
संतुष्टि अपार्टमेंट्स की महिलाओं द्वारा तीज त्यौहार का आयोजन किया गया।
भारतीय संस्कृति परम्परा के अनुसार तीज का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है। तीज त्यौहार में लड़कियां और महिलाएं व्रत रखती है और सोलह शृंगार करती हैं। ऐसा ही कुछ जोश नई दिल्ली के वसंत कुंज के संतुष्टि अपार्टमेंट्स की महिलाओं में दिखा जब अपार्टमेंट के निवासियों द्वारा 'झूलों का त्यौहार' - हरियाली तीज पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर संतुष्टि अपार्टमेंट्स की महिलाओं द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे - तीज क्वीन कॉन्टेस्ट, लकी ड्रा, तंबोला, ग्रुप डांस कंपटीशन, सोलो डांस कंपटीशन मेहंदी, रैंप वॉक आदि। संतुष्टि की महिलाओं ने उपरोक्त कार्यक्रमों में पूरे जोशो खरोश से भाग लिया। शाम 6:00 बजे कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरित किए गए। संतुष्टि अपार्टमेंट की प्रेसिडेंट श्रीमती स्नेह लता राठी जी ने    कार्यक्रम की सराहना  करी और इस  कार्यक्रम को आगे भी मनाने का सुझाव दिया ।कार्यक्रम के  समापन  शाम 7:00 बजे जलपान के साथ किया गया।

Copyright @ 2019.