विशेष (03/09/2023) 
चन्द्रयान 3 की सफलता की भविष्यवाणी की थी दीपक शर्मा दुबई वालों ने।
विश्व के जाने माने सुविख्यात ज्योतिष आचार्य डॉ. दीपक शर्मा जी की चन्द्रयान 3 की सफलता के लिये की गयी भविष्यवाणी अक्षरशः सही साबित हुई। 

आचार्य दीपक शर्मा दुबई वालों ने चंद्रयान 3 की सफलता की भविष्यवाणी अपने फेसबुक के माध्यम से की थी उनका कहना था की"सावन का महीना है और शिवजी की सत्ता है त्रिलोक में।
चंद्रमा शंकर जी के भाल पर सुशोभित है।
चन्द्रमा शिव जी के द्वारा नियन्त्रित है। शुक्ल पक्ष  की सप्तमी है।तुलसी जी की जयन्ती है। तुला राशि और मकर लग्न होगी।दोनो चर राशि हैं। ब्रह्मा योग और वनिज करण होगा। गुरु का ही नक्षत्र होगा।

चन्द्र कुंडली से गजकेसरी योग होगा। हंस योग होगा। सूर्य लाभ भाव मे स्वराशि का होगा। सब शुभ योग हैं। 

समय 18 04 14 होगा। इसके आधार पर कहने का मतलब है कि भारत का चन्द्रयान 3 अति सफल होगा।

आचार्य डॉ. दीपक शर्मा  अपनी शत प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी के लिए जाने जाते है। चाहें 2014 का लोकसभा चुनाव हो या 2019 का लोकसभा चुनाव हो। दोनो भविष्यवाणी 100% सही साबित हुईं।  2014 में ही 2019 और 2024 की भविष्यवाणी कर दी थी कि बीजेपी की ही सरकार बनेगी और 2024 में 325 सीटें आयेंगी।
2017 और 2022 में बीजेपी की उत्तर प्रदेश में सरकार की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई। अब देखना है कि 2024 की भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है। आचार्य डॉ. दीपक शर्मा विश्व मे एक मात्र ज्योतिष हैं जो कुंडली के माध्यम से हस्तरेखा बनाते हैं।
Copyright @ 2019.