खेल (13/09/2023) 
हार्वेस्ट गोल्ड ने 'हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023' का अनावरण किया
साइना नेहवाल को रेस एंबेसडर के रूप में शामिल किया
दौड़ में भाग लेने वाले प्रत्येक रजिस्टर्ड सदस्य के लिए हार्वेस्ट गोल्ड अपने एनजीओ पार्टनर रॉबिन हुड आर्मी के माध्यम से वंचितों को 20 स्लाइस ब्रेड दान करेगा

नई दिल्ली । दुनिया की सबसे बड़ी बेक्ड फूड कंपनी ग्रुपो बिम्बो के तत्वावधान में भारत के अग्रणी ब्रेड ब्रांड्स में से एक हार्वेस्ट गोल्ड ने आज 'हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023' के लॉन्च की घोषणा की। ब्रांड ने पूर्व बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन साइना नेहवाल को 'रेस एंबेसेडर' के रूप में अपने साथ जोड़ा है।
24 सितंबर 2023 को साइबर सिटी गुरुग्राम में आयोजित होने वाली इस रेस का यह आठवां संस्करण होगा। इस रेस का उद्देश्य सभी के लिए पोषण प्रदान करना है। इस वर्ष ब्रांड ने अपनी थीम -''रन द डिस्टेंस, टू मेक ए डिफरेंस'' के तहत एक अग्रणी एनजीओ रॉबिन हुड आर्मी के साथ हाथ मिलाया है, जो समाज के वंचितों और कम भाग्यशाली वर्गों के लिए पोषण सुनिश्चित करने का प्रयास करता है। हार्वेस्ट गोल्ड ने भारत में ग्लोबल रेस के लिए प्राप्त प्रत्येक रजिस्ट्रेशन के लिए 20 स्लाइस ब्रेड दान करने का वादा किया है।
स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के अपने मिशन के अनुरूप ब्रांड अपने स्वस्थ उत्पादों की रेंज के माध्यम से बेहतर जीवनशैली विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस रेस के माध्यम से हार्वेस्ट गोल्ड इस बात पर भी जोर देता है कि यह न केवल दौड़ने के बारे में है, बल्कि एक बेहतर दुनिया का पोषण करने के लिए समाज को कुछ वापस लौटाने के बारे में भी है।
इस अवसर पर ग्रुपो बिम्बो, इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राज कंवर सिंह ने कहा, "हम हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023 की घोषणा करते हुए अत्यंत रोमांचित हैं। एक बेहतर दुनिया बनाने के लक्ष्य से प्रेरित, हार्वेस्ट गोल्ड स्वस्थ जीवन शैली विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस एक उद्देश्यपूर्ण प्रयास है, जहां प्रतिभागी न केवल अपने भले के लिए दौड़ रहे होंगे, बल्कि वंचितों के समर्थन में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे होंगे। मैं सभी से एकजुट होने और सामूहिक रूप से भूख मिटाने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह करता हूं। "लेट्स रन द डिस्टेंस, टू मेक ए डिफरेंस।"
श्री राज ने आगे कहा, ''पूर्व बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन और ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल को रेस एंबेसडर के रूप में शामिल किया गया है। हम हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023 के लिए पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और भारत की प्रसिद्ध एथलीट साइना नेहवाल के साथ साझेदारी करके बहुत ही उत्साहित हैं। कोर्ट पर साइना की ताकत जगजाहिर रही है। यह साझेदारी उनके कोर्ट पर एक चैंपियन होने से लेकर एक उद्देश्य के लिए चैंपियन होने का प्रतीक है - एक बेहतर दुनिया का पोषण करने का उद्देश्य, एक ऐसा मिशन, जो हार्वेस्ट गोल्ड के सिद्धांतों के साथ प्रतिध्वनित होता है।"
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, ''मैं एक समय में एक कदम उठाने और लगातार प्रयास करने में विश्वास करती हूं। यह मेरी एक ऐसी सोच रही है, जिसने खेलों में मेरे लिए अच्छा काम किया है। इसी तरह मेरा मानना है कि एक बेहतर दुनिया बनाने का हर प्रयास, चाहे बड़ा हो या छोटा, हमें सामाजिक चुनौतियों पर काबू पाने के करीब लाता है। मैं हार्वेस्ट गोल्ड के साथ साझेदारी करके बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक एथलीट के रूप में मैंने हमेशा माना है कि हमारा प्रभाव फिनिश लाइन से परे जाता है, और यह साझेदारी उस विश्वास का प्रतीक है। पोषण तक पहुंच की कमी अभी भी हमारी दुनिया के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है और हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस हम सभी को एक उद्देश्य के लिए एकजुट होने और 'एक बेहतर दुनिया के पोषण' की दिशा में बहुमूल्य योगदान देने का अवसर प्रदान करती है।''
एक वैश्विक दौड़ होने के नाते ग्रुपो बिम्बो के संचालन वाले सभी देशों में विश्व स्तर पर इस रेस का यह 8वां वर्ष है। इसके आयोजन में पिछले साल 60 लाख से अधिक स्लाइस ब्रेड दान किए गए हैं। हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस 2023 का आयोजन 24 सितंबर, 2023 को होने वाला है, और यह तीन अलग-अलग श्रेणियों, 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी वाली रेस होगी, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।
Copyright @ 2019.