विशेष (22/10/2023) 
समाचार वार्ता की मीडिया भागीदारी में राजधानी में हुई राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च पेपर प्रतियोगिता
के आर मंगलम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम हरियाणा के पत्रकारिता  विभाग के डीन प्रोफेसर नीरज खत्री ने प्रथम पुरस्कार 5000 /- रुपए नकद पुरस्कार राशि एवं रनिंग कप जीता एवं सुश्री तेजस्वनी कौशल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ उत्तर प्रदेश  ने दूसरा पुरस्कार 3000   /- रुपए नकद पुरस्कार राशि के साथ जीता :   राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत , भागीदारी जन सहयोग समिति , इंस्टीटूटूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया ) दिल्ली स्टेट सेंटर द्वारा एवं दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की प्रमुख भागीदारी से आयोजित राज्य स्तरीय रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सम्मान समारोह  इंजीनियर्स भवन , नई दिल्ली में संपन्न हुआ इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च पेपर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था कानूनी शिक्षा , एक आवश्यकता तथा उप विषय थे : महिलाओं के प्रति हिंसा रोकथाम , बाल यौन शोषण रोकथाम , साइबर अपराध रोकथाम एवं कानूनी शिक्षा एवं पाठ्यक्रम  इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्य एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार 5000/- रुपए , 3000/- रुपये एवं 2000/- रुपये  के अतिरिक्त 1000/- रुपए के विशेष पुरस्कार प्रदान किये गए

        इस प्रतियोगिता में के आर मंगलम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम हरियाणा के पत्रकारिता  विभाग के डीन प्रोफेसर नीरज खत्री ने प्रथम पुरस्कार 5000 /- रुपए नकद पुरस्कार राशि एवं रनिंग कप जीता एवं सुश्री तेजस्वनी कौशल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ उत्तर प्रदेश  ने दूसरा पुरस्कार 3000 /- रुपए नकद पुरस्कार राशि के साथ जीत  कर अपनी यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया प्रतियोगिता में जूरी के सदस्य डॉ. विमल जोशी पूर्व डीन स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत हरियाणा, डॉ. ज्योति गौड़ डीन सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय और डॉ. निकी डबास चेयरपर्सन काउंसिल फॉर अलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल थे।

       मदरलैंड  वॉइस दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ,  ,टीवी 100   एवं  समाचार  वार्ता की प्रमुख मीडिया भागीदारी रही 

      राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम के सत्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सुश्री संगीता ढींगरा सहगल पूर्व न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय और माननीय अध्यक्ष दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग द्वारा किया गया।पुरस्कार वितरण सत्र को भारत के सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सुश्री ज्ञान सुधा मिश्रा ने संबोधित किया।

    कार्यक्रम के संयोजन में विजय गौड़ सीइओ भागीदारी जन सहयोग समिति एवं उपाध्यक्ष भारत भूषण की प्रमुख भूमिका रही 
Copyright @ 2019.