अपराध (23/10/2023) 
ट्रेंडिंग के नाम पर छात्रा को लगाया लाखों का चूना
नई दिल्ली। आप शेयर मार्किट में ट्रेडिंग करके मोटा मुनाफा कमाना चाहते है,तो सावधान हो जाए। दिल्ली में एक छात्रा से ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रूपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा को ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे के सब्ज़बाग दिखाकर लाखों रुपयों का चूना लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय कोमल (परिवर्तित नाम) रोहिणी इलाके में रहती हैं। वह बीए की स्टूडेंट हैं। 
                                          चार-पांच महीने पहले उनके पिता ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें स्टॉक ट्रेडिंग की ट्रेनिंग देने की बात लिखी गई थी। उनके पिता ने अपना मोबाइल नंबर उस पोस्ट कमेंट बॉक्स में छोड़ दिया था। इसके बाद उनके पिता को एक वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड किया गया, जिसमें ट्रेनिंग दी जा रही थी। पिता ने कोमल का नंबर ग्रुप में ऐड करवा दिया। कई दिनों तक कोमल ने ग्रुप में ट्रेडिंग की ऑनलाइन क्लासेज लीं।
अब कोमल को निवेश करने के लिए कहा गया। दावा था कि निवेश पर मोटा रिटर्न मिलेगा। हां करने पर कोमल को एक वेबसाइट पर लोग इन आईडी तैयार करने के लिए कहा गया।                                                  आईडी तैयार होते ही वहां कोमल से नौ ट्रांजैक्शन में 8 लाख रुपये निवेश करवा लिए गए। इसके बाद कोमल ने वहां से रुपये निकालने चाहे तो वह नहीं निकले। इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, वेबसाइट ही डिसेबल कर दी गई। जिन नंबर्स से निवेश के लिए कहा गया था, उन पर कॉल की तो किसी ने रिसीव नहीं किया। हारकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। जिस पर 19 अक्टूबर को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। पुलिस जिन बैंक अकाउंट्स में रकम गई है, उनकी डिटेल्स निकालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Copyright @ 2019.