विशेष (30/10/2023) 
एन डी एम सी कर्मचारी एकता यूनियन करेगी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं का अभिनंदन : विजय गौड़ यूनियन महासचिव
एन डी एम सी कर्मचारी एकता यूनियन की एक विशेष बैठक में यह फैसला किया गया कि भागीदारी जन सहयोग समिति की ओर से  हाल ही में नई दिल्ली नगर पालिका की तीन अध्यापिकाओं डॉ० ऋतू गुप्ता प्रधानाचार्या , सुश्री गीता कुमार उप प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापिका सिम्मी सचदेव को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेता का गौरव पूर्ण सम्मान सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा द्वारा प्रदान करने पर  एन डी एम सी कर्मचारी एकता यूनियन आगामी कार्यक्रम में  उनका अभिनन्दन करेगी  उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण सम्मान पालिका परिषद के लिए गर्व का विषय है इस बैठक में यूनियन के अध्यक्ष सुनील जांगड़ा एवं महिला विंग की कार्यकारी प्रतिनिधि सुनीता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति थी 
Copyright @ 2019.