विशेष (03/01/2024) 
रेड क्रॉस सोसाइटी ने गरीब लोगों को कंबल वितरण के लिए दो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नई दिल्ली, 03 जनवरी 2024, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, दिल्ली शाखा की उपाध्यक्ष/अध्यक्ष श्रीमती संगीता सक्सेना ने आज जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण हेतु वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रीमती सक्सेना ने कहा कि दिल्ली की कंपकंपाती ठंड से लोगों को बचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। इस उद्देश्य से दो वैन दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर घूमेंगी और गरीब लोगों को कंबल बांटेंगी।

कार्यक्रम के दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, दिल्ली शाखा के कर्मचारियों के साथ दिल्ली शाखा की सचिव- सुश्री ईशा खोसला, आईएएस, और प्रबंध निकाय सदस्य - श्री बी के प्रसाद भी उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.