विशेष (12/01/2024) 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बूथ स्तर की समितियों को मजबूत करने का आह्वान किया।
नई दिल्ली, 12 जनवरी, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने गांधी नगर के रघुबरपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पोलिंग बूथ को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता है क्योंकि बूथ को मजबूत बनाकर हम अपना चुनाव निर्णायक बना सकते है और अपने कांग्रेस के उम्मीदवार को मज़बूती से चुनाव जितवा सकेंगे ।

गांधी नगर विधान सभा के रघुबरपुरा ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि हमे दिल्ली के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की नाकामयाबियों को जानता के बीच ले जाना होगा और विशेषकर दिल्ली में भाजपा के सातो सांसदों ने अपने दस साल के कार्यकाल में जनहित का जब कोई काम नहीं किया तो अब जनता के बीच हमे उनका चेहरा बेनक़ाब करना होगा । उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने लगातार दस वर्षों से भाजपा के वायदो पर भरोसा कर सातो की सातो सीटो पर विजयी बनाया लेकिन उसके बदले में जनता को बेरोज़गारी , महंगाई से जूझने के साथ साथ जो हमारा आपसी भाईचारा और गंगा जमुनी तहज़ीब को भी भाजपा ने विषैला कर दिया ।   

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में विभाजनकारी ताकतों की नीतियों को विफल करने के लिए सभी को आम जनता को जागरूक करने को सक्रिय रणनीति बनानी होगी ताकि सांप्रदायिक और जातिगत बाधाएँ उत्पन्न करने वाले लोगों को विभाजित करने की कोशिश को हम नाकाम कर सकें। 

लवली ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए मैदान में रहना चाहिए क्योंकि जमीनी स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और समर्थन के बिना हमारा कोई भी निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की सेवा नहीं कर पाएगा। उन्होंने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवारों को आगामी चुनावों विजयी बनाने में मदद करने की अपील की। 

लवली ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ देश भर में जनता के साथ अन्याय की आवाज़ उठाने हेतु श्री राहुल गांधी जी के अथक प्रयासों को सार्थक करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा अपने चुनिंदा अमीर मित्रों के हितों की पूर्ति के लिए ग़लत नीतियाँ बना कर देश को आर्थिक रूप से कमजोर कर देना चाहते है, जो लोकतंत्र और देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को निस्वार्थ भाव से राहुल जी द्वारा देश को एकजुट करने के साथ न्याय की आवाज़ उठाने के अभियान में सक्रियता से काम करना होगा।
 
इस अवसर पर श्री अरविन्दर सिंह लवली के स्वागत समारोह में निगम पार्षद समीर मंसूरी, पूर्व अप महापौर वरयाम कौर, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कुमार, जय करण चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष संजय शर्मा, इशरत खान, लतीफ, श्रीराम त्यागी, सोनू वधवा, गोल्डी, राहुल सैनी, बब्बू सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय निवासी मौजूद थे।
Copyright @ 2019.