राष्ट्रीय (26/04/2010) 
राज्यपाल प्रभा राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन


नई दिल्ली 26 अप्रैल। राजस्थान की राज्यपाल प्रभाराव को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार वह सरकारी दौरे पर दिल्ली आई थी और जोधपुर हाउस में ठहरी हुई थी। आज सुबह उन्हें बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया गया। अधिकारियों ने तुरंत उन्हे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया। चिकित्सकों की टीम में अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन उनका आज 12 बजे निधन हो गया। एम्स के सूत्रो के मुताबिक उनका दिल का दौरा पड़ा था। 75 वर्षीय प्रभा राव के पार्थिव शरीर को जोधपुर हाउस लाया गया है। उनके निधन की खबर सुनकर कई कांग्रेसी नेताओं ने जोधपुर हाउस पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। प्रभा राव लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़ी थी। राज्यपाल बनने से पूर्व राव महाराष्ट्र में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष थीं।   

Copyright @ 2019.