राष्ट्रीय (13/09/2012) 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्यशियों के लिए समर्थन में जुटा भारतीय जनता युवा मोर्चा
भारतीय जनता युवा मोर्चा, दिल्ली प्रदेश, दिल्ली विश्विद्यालय छात्रसंघ चुनावों के मद्देनज़र, ऐ.बी.वी.पी के प्रत्यशियों के समर्थन में उतर आई है |भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष नकुल भारद्वाज के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुइ एक बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र ग्प्ता के मार्गदर्शन में युवा कार्यकर्ता ने विद्यार्थी परिषद के सभी प्रत्याशियों के लिए छात्रों से समर्थन जुटाने का संकल्प किया |
श्री गुप्ता ने कहा की छात्र राजनीति से ही देश की राजनीति की दशा और दिशा तय कार्ति है | दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने देश और दिल्ली को अनेक नेता दिए हैं | उन्होने कहा की दिल्ली विश्वविद्यालय को आदर्श विश्वविद्यालय बनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरन्तर कार्य कर रही है | जिस प्रकार पिछ्ले वर्ष ऐ.बी.वी.पी ने छात्रसंघ की तीन सीटों पर कब्जा किया था, इस वर्ष चारों सीटें विद्यार्थी परिषद के खाते में जायेंगी, इसका उन्हे पूर्ण विश्वास है |
इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा केशव पुरम जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज के नेतृत्व, युवा उपाध्यक्ष मोहित चौहान ने रानी बाघ में छत्र सम्मेलन आयोजित किया जहाँ सैन्कड़ों की संख्या में युवा पहुँचे | ऐ.बी.वी.पी की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंकित चौधरी अध्यक्ष और सह-सचिव के उम्मीदवार विशु बसोया अपने लिए समर्थन जुटाने वहाँ पहुँचे | वाहिन दूसरी ओर धीरपुर में युवा उपाध्यक्ष सुमित यादव के नेतृत्व में भी विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश प्रवक्ता शिवम छाबडा पहुँचे | उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय चुनावों में छात्रों के अपार समर्थन के चलते भगवा ध्वज लेहराया जाएगा |
श्री शिवम ने बताया की भारतीय जनता युवा मोर्चा  इसी प्रकार दिल्ली के कोने कोने जाकार छात्रों से एक इमानदार और कर्मठ, छात्र हितों के लिए तत्पर कार्य करने वाले ऐ.बी.वी.पी के सभी उम्मीद्वारों के पक्ष में प्रचार करेंगे | 
Copyright @ 2019.