राष्ट्रीय (15/09/2012) 
मुख्यमंत्री द्वारा श्री के.एस.सुदर्शन के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व सरसंघचालक श्री के.एस.सुदर्शन के दुःखद एवं आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। श्री सुदर्शन का आज सुबह छत्तीसगढ़ के रायपुर में निधन हो गया था।

प्रो. धूमल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री के.एस.सुदर्शन ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया तथा नौ वर्ष की आयु में वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हुए। वे सही मायनों में राष्टवादी थे। श्री सुदर्शन विख्यात बुद्धिजीवी तथा विभिन्न भाषाओं के ज्ञाता थे।

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि श्री के.एस.सुदर्शन के निधन के कारण हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती।

Copyright @ 2019.